Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2021

कांकेर विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक

 प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला कांकेर भाजपा द्वारा किसान प्रर्दशन हेतु कमल सदन में बैठक सम्पन्न  संवाददाता-मनोहर ठाकुर  मोबाई  कांकेर विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत की उपस्थिति में  आज कमल सदन कांकेर में आहूत की गई । उक्त बैठक आगामी 13 जनवरी को प्रदेश सरकार के खिलाफ नरहरपुर में होने वाले विधानसभा स्तरीय किसान प्रदर्शन व 22 जनवरी को जिला स्तरीय प्रदर्शन के मद्देनजर रखी गई।  बैठक को संबोधित करते हुए सुमित्रा मारकोले ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बैठी कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने दो साल में विफलता के सारे कीर्तिमान फतह कर लिए है। हालात इतने खराब है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के क्षेत्र में भी किसान आत्महत्या कर रहे है कांग्रेस वादा खिलाफी और विश्वास घात का रोज नया रिकार्ड बना रही है। प्रदेश के किसानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। भरत मटियारा ने कहा कि कांग्रेस को यह ध्यान रखना चाहिए की जो किसान बोना जानता है वह काटना भी जानता