Skip to main content

Posts

पान्दुर्ना नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना में विद्यार्थियों को मिली साइकिल

 PANDHURNA  नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत शहर के शासकीय उर्दू हिंदी हाई स्कूल मैं मंगलवार की दोपहर नपाध्यक्ष प्रवीण पालीवाल की अध्यक्षता निशुल्क साइकिल वितरण की गई. इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रवीण पालीवाल ने छात्र-छात्राओं को सड़क पर चलित यातायात के संबंध में जानकारी दी साइकिल चलाते समय अपने लेफ्ट हैंड पर चले साथ ही दुर्घटनाओं से बचे संबंध की जानकारी दी शाला परिसर से विद्यार्थियों ने निशुल्क साइकिल लेकर हंसी खुशी घर लौटे इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रवीण पालीवाल, वार्ड पार्षद चंद्रभागा पालीवाल, सभापति सुरेश घोड़े, प्राचार्य राजेश तायवडे, आरती गडेकर, कल्पना चरपे, गजानन वंजरी, उइके सर उपस्थित थे.

वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

अब ONLINE बनाइए अपना वोटर कार्ड कुछ महत्वपूर्ण जानकारी का ध्यान रखना होंगा अब आपको वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आप अपना वोटर आईडी कार्ड अब घर बैठें कर सकेंगे। इतना ही नहीं आप अपने पुराने वोटर आईडी कार्ड की डिटेल्स भी घर बैठे बदल सकते हैं। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ये सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं और इसके लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं देना होगा। सबसे पहले वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स का स्कैन किया हुआ कॉपी आपके पास होना चाहिए सबसे पहले वोटर आईडी कार्ड के लिए एक एज प्रूफ का डॉक्यूमेंट होना चाहिए क्योंकि वोटर आईडी कार्ड के लिए न्यूनतम उम्र-सीमा 18 वर्ष की है। एज प्रूफ के लिए आप किसी भी सरकारी ऑथिरिटी से इश्यू किया हुआ जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल के सर्टिफिकेट पर दर्ज किया हुआ जन्म तिथि, पैन कार्ड पर दर्ज जन्म तिथि, भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड में से किसी भी डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं

पांडुरना पवार समाज वार्षिक आमसभा का विभिन्न कार्यक्रम के साथ हुए समापन

  शब्दपावर.कॉम  पवार मंगल कार्यालय में ‘पवार समाज संगठन’ की वार्षिक आम सभा का हुआ समापन इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता मारोतराव खवसे द्वारा की गई. इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती का पूजन, कुलदेवी एवं राजा भोज पूजन कर सरस्वती वंदना करने के उपरांत स्वागत गीत गाए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाने के पश्चात अतिथियों द्वारा उद्बोधन किया गया. तत्पश्चात पवार प्रवाह पत्रिका का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र छिंदवाड़ा के सहसंचालक डॉ.विजय पराड़कर, मुख्य अतिथि के.एम. पराड़कर, कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ. वल्लभ डोंगरे एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे.

पाण्डुरना : स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर निकाली भव्य रैली

आज दिनांक 12 जनवरी 2019 को स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा कार्यक्रम एवं नगर में एक भव्य रैली का आयोजन किया । जिसमें स्कूली बच्चे, युवा और आम जनता ने भाग लिया। इस भव्य रैली का पूर्व विधायक कार्यालय के सामने पूर्व विधायक मारोतराव खवसे और उनके सहयोगियों द्वारा फूलों से स्वागत किया गया l इस दौरान नगर से निकलते हुए भव्य रैली का नगर की जनता ने भी जगह जगह पर फूलों से स्वागत किया एवं “भारत माता की जय” व अन्य नारे भी लगाएं l स्वामी विवेकानंद भारत के महान दार्शनिक थे. जिन्होंने पूरी दुनिया को हिन्दुत्व और आध्यात्म का परचम लहराया। उनका मानना था कि युवा किसी भी देश की वो शक्ति है, जो देश को विकसित और दुनिया की ताकत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए’ का संदेश देने वाले युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, समाज सुधारक युवा युग-पुरुष ‘स्वामी विवेकानंद’ का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ। इनके जन्मदिन को ही “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानं...

तुम भी अपने सपनों को उड़ान दो जहां बैठो वहीं अपनी पहचान दो

तुम भी अपने सपनों को उड़ान दो जहां बैठो वहीं अपनी पहचान दो क्यों गुम हुए तुम शोर में कुछ वक्त बैठते सागरों के छोर में महसूस करते लहरों की थपकियों को सुनते तुम लहरों  की मधुर तान को लहरों भी तुम्हे पहचान लेती देतीं तुम्हें एक सीप का मोती वो कैद करती तुम्हारी परछाइयों को बना लेतीं वो तुम्ही को दोस्त अपना करती फिर तुम्हारी ही वकालत पार ले जाती तुम्हें वो पलकों पे सजाकर पर भूलती ना वो तुमको उम्र भर तुम भी अपने सपनों को उड़ान दो     जहां बैठो वहीं अपनी पहचान दो   जीतेन्द्र दुबे    सिधी मप्र

गुजरात समाचार गुजरात: आज से १०% सवर्ण आरक्षण लागु

शब्द पावर.कॉम   आज से गुजरात में १० % सवर्ण आरक्षण लागु हो गया है  जो गरीब परिवारों को इसका लाभ मिलेंगा शिक्षा रोजगार और आर्थिक रूप से मद्दद मिलेंगी  लोकसभा और राजसभा से बिल पास होने के बाद  राष्ट्रपति की मंजूरी मिली उसके  बाद गुजरात  १०% सवर्ण आरक्षण  लागु करने वाला पहला राज्य भी बन गया i

CTI – CLASSES द्वारा “कला का सम्मान

 BETUL CTI  क्लस्सेस में आज युवा दिवस के उपलक्ष्य में बच्चो के मार्गदर्शन हेतु छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था जिसमे CTI टीम के सभी शिक्षक उपस्थित थे साथ में कला प्रतिभा के धनी सतीश सलामे जी एवं उनकी समस्त कलाकरों की टीम उपस्थित थी पढ़ाई के सतग साथ कला के क्षेत्र में आगे पढ़ाने हेतु मार्गदर्शन हुए सतीश सलामे जी ने कहा कि अदि आप में थोड़ी से कला छुपी है तो इस दुनिया में आप कही से भी पैसा कमा सकते हो, ईस्वर सब को एक कला देता हैं बस हम उसे पहचानने में गलती कर लेते हैं, या कुछ लोग पहचान भी लेते है तो उन्हें प्लेटफार्म नहीं मिल पाता जहा वह अपना कला का प्रदर्शन कर सके और उस कला को अपने क्षेत्र में कोई सम्मान नहीं करता है साथ ही सतीश जी ने बताया कि वहाँ कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु गया था जहाँ पर उन्होंने हमारे मध्यप्रदेश ” बरख्तुल्लाह यूनिवरसिटी ” की ओर से प्रतिनिधित्व किया था परंतु हम में से किसी को भी इस बात की भनक तक नहीं लगी यहाँ व्यक्ति वैसे तो बेतुल जिले में सम्मान का पात्र है जो उन्हें नहीं मिल पाया साथ ही उनके ढोलक मास्टर नामदेव धुर्वे जी भी उपस्थित थे जिन्होंने बताया कि कला एक भाग...